फीफा वर्ल्डकप 2022 में सबसे कीमती 10 खिलाड़ी

दोहा:कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप 2022 का रोमांच शुरू हो चुका है और दुनिया की 32 टीमें अपने-अपने देश को मैच जितान के लिए मैदान में भिड़ रही हैं। इस बार के विश्वकप में कुल 831 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन जब बात करेंगे सबसे वैल्यूएबल प्लेयर की तो वह नाम 19 वर्षीय खिलाड़ी जूड बेलिंघम (jude bellingham) का है। बोरूसिया डार्टमंड क्लब के लिए खेलने वाले जूड बेलिंघम अनुमानित ट्रांसफर वैल्यू करीब 1714 करोड़ रुपए है। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्डकप में हिस्सा ले रहे टॉप-10 मूल्यवान खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

ये हैं विश्वकप के सबसे कीमती प्लेयर्स
सीआईईएस आब्जर्वेंटरी की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें दूसरे ब्राजील के प्लेयर विनियस जूनियर दूसरे नंबर पर हैं। जिनकी ट्रांसफर वैल्यू करीब 1706 करोड़ रुपए है। वहीं फ्रांस के एमबापे 1638 करोड़ की ट्रांसफर वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे पायदान पर स्पेन के पेड्री गोंजालेज 1340 करोड़ और पांचवें नंबर पर जर्मनी की जमाल मुसियाला काबिज हैं, जिनकी ट्रांसफर वैल्यू करीब 1281 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर उरुग्वे के फेडरिको वाल्वरडे हैं जिनकी ट्रांसफर वैल्यू 1043 करोड़ रुपए है। सातवें नंबर पर पुर्तगाल के रुबेन दियास हैं जिनकी ट्रांसफर वैल्यू 1001 करोड़ रुपए है। 8वें नंबर नीदरलैंड के प्लेयर फ्रेकी डी जोग हैं जिनकी वैल्यू 933 करोड़ रुपए है। वहीं नौवें नंबर अर्जेंटीनाके लुटारो मार्टिनेज हैं जिनकी वैल्यू 840 करोड़ रुपए है। जबकि लिस्ट में दसवें पायदान पर बेल्जियम के खिलाड़ी थिबाउट सी हैं जिनकी ट्रांसफर वैल्यू 560 करोड़ रुपए हैं।

फीफा वर्ल्डकप में शामिल टॉप- 10 महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के जूड बेलिंघम 1714 करोड़ रुपए
ब्राजील के विनियस जूनियर 1706 करोड़ रुपए
फ्रांस के कलियाइन एमबापे 1638 करोड़ रुपए
स्पेन के पेड्री गोंजालेज 1340 करोड़ रुपए
जर्मनी के जमाल मुसियाला 1281 करोड़ रुपए
उरूग्वे के फेडरिको वाल्वरडे 1043 करोड़ रुपए
पुर्तगाल के रूबेन दियास 1001 करोड़ रुपए
नीदरलैंड के फ्रेकी डी जोग 933 करोड़ रुपए
अर्जेंटीना के लुटारो मार्टिनेज 840 करोड़ रुपए
बेल्जियम के थिबाउट सी 560 करोड़ रुपए

रोनाल्डो-मेसी टॉप-32 में भी शामिल नहीं हैं
सीआईईएस आब्जर्वेंटरी की तरफ से जारी लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी का नाम शामिल नहीं है। आश्चर्य की बात है कि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 32 टीमों के टॉप 32 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं हैं। पिछले दो टूर्नामेंट के बाद यह पहला मौका है जब लियोनेल मेसी सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। इस लिस्ट में पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोवस्की 500 करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ 18वें स्थान पर और दक्षिण कोरिया के सोन ह्यूंग मिन 390 करोड़ रुपए के साथ 26वें नंबर पर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!