पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में गिरते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़कता जा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। आपको बताते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का क्या हाल है।

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि, प्रदेश में कोहरे के आसार नहीं हैं।

यूपी में कुछ जगहों पर कोहरा
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। पश्चिमी यूपी में कोहरे का भी असर देखा जा रहा है। हालांकि, दोपहर में खिली धूप निकल रही है। वहीं, प्रयागराज में इस हफ्ते सुबह और शाम को कोहरा हो सकता है।

बिहार पछुआ पवन की मजबूत स्थिति
बिहार में सुबह और रात के दौरान ठंड लग रही है। तो वहीं, दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। उधर, राज्य में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति बनी हुई है। इसके चलते मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का असर
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में आज हिमपात का अनुमान जताया है। ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि ऊना, मंडी और सोलन में तापमान पांच डिग्री तक पहुंच रहा है।

उत्तराखंड : तापमान में उतार-चढ़ाव
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तराखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!