समांथा रुथ प्रभु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

समांथा रुथ प्रभु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। वह मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई है। मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट में पहले पायदान पर समांथा रुथ प्रभु है। उन्होंने इस पायदान पर आने के लिए आलिया भट्ट, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ा है। ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की ओर से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की सूची जारी की गई है। अक्टूबर महीने के लिए है। इसमें कुल 10 एक्ट्रेस के नाम जारी किए गए हैं। पहले पायदान पर समांथा रुथ प्रभु है। वहीं दूसरे पायदान पर आलिया भट्ट हैं। तीसरे पायदान पर नयनतारा है। चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कटरीना कैफ आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस की बात की जाए तो मात्र आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम इस सूची में शामिल है। अन्यथा बाकी की सभी एक्ट्रेस साउथ से है। इससे इस ट्रेंड भी पता चलता है कि बॉलीवुड पर दक्षिण की अभिनेत्रियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है और इसमें नया नाम कीर्ति सुरेश और त्रिशा कृष्णन का जुड़ा है। गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 से काफी लोकप्रिय हुई थी।  इसमें उन्होंने एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने पुष्पा द राइज फिल्म में एक गाने पर शानदार डांस किया था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। वह हाल ही में अक्षय कुमार के साथ कॉफी विथ करण में नजर आई थी।  हालांकि वह अपने पति के साथ अलग होने की खबरों को लेकर भी मीडिया में बनी रही लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, उलट उन्होंने सभी एक्ट्रेस को धूल चटाकर अक्टूबर माह में पॉपुलर फिल्म एक्ट्रेस का स्थान प्राप्त किया है। वहीं बॉलीवुड पर साउथ की फिल्मों के अलावा वहां के कलाकारों की दबिश भी इस सर्वे के माध्यम से पता चलती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!