कोल माफियाओ का गढ़ बना चिरमिरी,धडल्ले से चल काला व्यवसाय

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी :चिरमिरी मे अवैध कोयला कारोबारियों को अब प्रशासन का भी भय नहीं रह गया है। उनका अवैध कोयले का कारोबार धडल्ले से जारी है। आलम यह है कि एसईसीएल द्वारा कोयला निकाले जाने के बाद उस क्षेत्र को खनन के लिये प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अवैध कोयला कारोबारियों के द्वारा  सैकड़ों की संख्या में गांव के भोले भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे मजदूरी करा रहे है साथ ही इस खनन में वे जेसीबी का भी इस्तेमाल कर रहे। बताया जाता है कि एसईसीएल के द्वारा कोयला खनन के बाद छोड़े गये स्थान को एसईसीएल साफ तौर पर उस को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर चुका है।ऐसे क्षेत्र से अवैध कारोबारी ने कोयले का खनन कर अपने ट्रैक्टर के माध्यम से इसका परिवहन कर रहे हैं।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उनकी यदि माने तो जिस स्थान से कोयला अवैध खनन किया जा रहा है वहां काफी खतरनाक सुरंगों का जाल भी है ऐसे में किसी बडी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अवैध रूप से निकाले जा रहे इस कोयले को  आसपास के ईट भट्टा संचालकों को दिया जाता  है साथ ही इसे जिले के अन्य व्यापारियों के पास खपाया जाता है। तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से खुदाई करते करते कितनी बड़ी सुरंग बना ली हैं।

कोल माफिया इतने एडिल व दबंगई के साथ कारोबार करते हैं कि इनके बीच में अगर कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो यह लोग रोकने वाले के ऊपर प्राणघातक हमला कर देते हैं। इसका नतीजा अभी हाल ही में एमसीबी के पड़ोसी जिला कोरिया के चरचा थाना क्षेत्र मे घटना को देखने से समझ में आ जाता है।कोयला चोर सीधे तौर पर एसईसीएल सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पत्थरबाजी एवं मारपीट करने वाले जैसे  मामले भी आ चुके हैं फिलहाल उन सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    तहसीलदार को थप्पड़ पर थप्पड़… कार्रवाई से बौखलाए दुकानदार ने की मारपीट, जानें पूरा मामला

    छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के मौहारपारा में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यहां स्थिति इतनी बिगड़ गई कि तहसीलदार के सथ…

    नेताओं को केतली के ऊपर कपड़ा बांधकर रखना चाहिए, वरना विनाश हो जाता है

    कोरिया: चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। पंडित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!