चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर टकराव, सरकार ने SC को क्यों याद दिलाई ‘लक्ष्मण रेखा

नई दिल्ली :चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाने और उसमें सुधार की बातों को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। जस्टिस केएम जोसेफ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय बेंच ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को कहा था कि आखिर चुनाव आयोग कैसे पीएम के खिलाफ फैसला ले सकता है, जिसके सदस्य सरकार ने ही चुने हों। यही नहीं बुधवार को तो अदालत ने हाल ही में चुनाव आयुक्त बने अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल भी मंगा ली है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होनी है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आक्रामक रुख अपना रहा है तो वहीं केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को उसकी सीमा याद दिलाई है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में न्यायपालिका की कोई भूमिका नहीं हो सकती। उसे इन मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। यही नहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव पर भी ऐतराज जताया है, जिसमें उसने कहा था कि मुख्य न्यायाधीश की सदस्यता वाली कमेटी नियुक्ति का सबसे अच्छा तरीका हो सकती है। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में चीफ जस्टिस को शामिल करना न्यायपालिका के गैर-जरूरी दखल जैसा होगा। सरकार ने साफ कहा कि यदि ऐसा होता है तो फिर यह शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन होगा।

सरकार बोली- जजों की एंट्री से नियुक्ति प्रक्रिया सुधरने की बात गलत
सरकार ने साफ कहा कि अदालत का यह कहना कि चीफ जस्टिस यदि नियुक्ति की प्रक्रिया में शामिल होंगे तो चीजें बेहतर होंगी पूरी तरह से गलत है। सरकार ने कहा कि यदि अयोग्य व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट उसे बाहर कर सकता है। इसके जवाब में शीर्ष अदालत ने कहा कि आखिर नियुक्ति की योग्यता क्या है, यह तो कभी तय ही नहीं हुआ। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने और सरकार के दखल को कम करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान कैसे अरुण गोयल बने चुनाव आयुक्त, SC का सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी सख्त ऐतराज जाहिर किया है कि आखिर जब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर अदालत में सुनवाई हो रही है तो फिर अरुण गोयल को नियुक्ति कैसे मिली। अरुण गोयल ने सोमवार को ही चुनाव आयुक्त के तौर पर कामकाज शुरू किया है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने केंद्र सरकार में सचिव के पद से वीआरएस लिया था। अब अदालत ने उनकी नियुक्ति फाइल मंगाई है। साफ है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का मामला केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव का मसला बन सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!