श्रद्धा मर्डर केस : सबूत ढूंढने को दिल्ली-मुंबई समेत 5 राज्यों में छापे

नई दिल्ली:दिल्ली में 12 नवंबर को हुए श्रद्धा हत्याकांड  के खुलासे के बाद महरौली पुलिस की जांच अब पांच राज्यों तक फैल गई है। दिल्ली पुलिस सबूत ढूंढने के लिए पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगे हैं।

श्रद्धा की गुमशुदगी की सूचना सबसे पहले मुंबई के मानिक नगर पुलिस स्टेशन में मिली थी। जब मुंबई पुलिस ने महरौली पुलिस से संपर्क साधा तब जाकर जांच शुरू हुई और मामले का खुलासा हुआ। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई इसका दायरा दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, देहरादून और हिमाचल प्रदेश के शहरों तक फैल गया, इसलिए इन जगहों पर अलग-अलग पुलिस टीम रवाना हुई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम तीन दिन से मुंबई में है। पुलिस ने चार लोगों के के बयान दर्ज किए हैं। इन्होंने श्रद्धा-आफताब के रिश्तों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसमें दो वे लोग हैं जिनसे पालघर में श्रद्धा ने आफताब से पिटाई के बाद सहायता मांगी थी। इसके अलावा एक श्रद्धा की सहेली और पूर्व सहकर्मी शामिल हैं। साथ ही इन्होंने मुकदमे में गवाह होने पर भी रजामंदी दी है। वहीं, पुलिस की टीम आफताब के परिवार से मिलने वसई के फ्लैट में गई, लेकिन परिवार लापता था।

मोबाइल से गूगल लोकेशन को किया था बंद
आफताब ने अपने फोन की गूगल लोकेशन को बंद कर दिया था। जांच में सामने आया कि उसके फोन से 10 मई से अब तक की लोकेशन नहीं मिली है, लेकिन कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड से इसका खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस ने फोन की आईएमईआई नंबर की जांच की है। इसमें मालूम हुआ कि आफताब ने कई सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उसने इसके इस्तेमाल की वजह नहीं बताई। फिलहाल उसने सभी सिम कार्ड को शौचालय में बहाने की बात कही है।

आज नार्को टेस्ट की संभावना, सवाल तैयार
दिल्ली पुलिस द्वारा आफताब का नार्को टेस्ट कराए जाने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम ने करीब 50 सवालों की सूची भी तैयार कर ली है। हालांकि, बाबा साहेब अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि पुलिस और एफएसएल से इस बारे में औपचारिक निवेदन नहीं मिला है, लेकिन अस्पताल में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं मंगलवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत अवधि पूरी होने पर आफताब को साकेत कोर्ट में भी पेश करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!