8 दिसंबर को है अन्नपूर्णा जयंती, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

हर साल की तरह इस साल भी मार्गशीर्ष मास यानी अगहन की पूर्णिमा में अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी. इस दिन माता पार्वती देवी के अन्नपूर्णा अवतार को पूजा जाता है. हिंदू धर्म में अन्न को भगवान का दर्जा दिया गया है. घर में सुख-शांति के साथ-साथ धन-धान्य की कमी न हो इसके लिए अन्नपूर्णा माता की पूजा की जाती है. चलिए जानते हैं अन्नपूर्णा जयंती कब है और क्या है पूजा विधि…

कब है अन्नपूर्णा जयंती ?
अन्नपूर्णा जयंती इस साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि में मनाई जाएगी. इस साल अन्नपूर्णा जयंती 8 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार को पड़ रही है. पौराणिक कथाओं के अनुसार अगहन माह में पूर्णिमा के दिन माता पार्वती ने धरती पर अन्नपूर्णा के रूप में प्रकट हुई थीं। इस दिन माता अन्नपूर्णा देवी की पूजा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है.

क्या है अन्नपूर्णा जयंती की पूजा विधि
अन्नपूर्णा जयंती के दिन श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले घर की रसोई को साफ-सुथरा करना चाहिए. इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़के. किचन की पूर्व दिशा में एक लाल कपड़ा बिछाकर इसके ऊपर नव धान्य की ढ़ेरी बनाकर रखें. इसपर मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रखें. इसके बाद एक जल से भरे तांबे के कलश में अशोक या आम के पत्ते और नारियल रखें.इस दिन गैस की भी पूजा करें. इसके साथ ही घर में घी का दीपक जलाएं और इसके साथ ही अन्नपूर्णा को रोली से तिलक करें और लाल फूल अर्पित करें. फिर चूल्हे पर भी रोली लगाकर तिलक करें और लाल फूल चढ़ाएं. इस दिन चूल्हे की पूजा के बाद चावल की खीर बनाए, यह शुभ माना गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!