आफताब के परिजनों को थी बेटे के करतूत की जानकारी, 15 दिनों से सभी हैं लापता

मुंबई। श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में मुंबई से सटे वसई पुलिस ने गुरुवार को कहा कि महीने भर पहले मानिकपुर थाने से एक टीम आफताब पूनावाला के घर पर गई थी. पुलिस ने आफताब के परिवार से पूछताछ की थी, तो उसके पिता ने कहा था कि श्रद्धा, आफताब को छोड़कर चली गई है. पुलिस को इस बात का शक है कि आफताब के परिवार को अपने बेटे की करतूत के बारे में कुछ तो जानकारी थी. पुलिस के मुताबिक आफताब के परिवार पर शक इसलिए और गहरा हो जाता है, क्योंकि 15 दिन से वे गुमशुदा हैं. वसई पुलिस के मुताबिक डेटिंग एप ‘बंबल’ पर दोस्ती होने के बाद आफताब हर दिन वसई रेलवे स्टेशन जाता था. वहां पर जब श्रद्धा अपने ऑफिस से आती थी, तो आफताब उसे उसके घर तक छोड़ने जाता था. श्रद्धा ने वर्ष 2019 में अपनी मां को आफताब से अपने अफेयर के बारे में बताया था और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन मां ने साफ मना कर दिया था. वसई पुलिस के मुताबिक 2021 में आफताब और श्रद्धा के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. नौबत ये आ गई थी कि श्रद्धा ने इसकी जानकारी अपने दोस्त लक्ष्मण नाडर को दी और उसको अपने घर बुलाया था. फिर वह उसके साथ चली गई थी. हालांकि, दो दिनों के बाद वह फिर से आफताब के साथ रहने आ गई थी. श्रद्धा घर में कुछ भी होने पर नाडर और सुबिन के साथ सारी बातें शेयर करती थी. लक्ष्मण नाडर को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन सुबिन अभी तक सामने नहीं आया है. उधर आफताब ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया था और शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में छिपाया था. उसने पुलिस को यह भी बताया​ कि शव को डिस्पोज करने के लिए इंटरनेट सर्च किया और वहीं से तरीका सीखा. आफताब के महरौली फ्लैट का वाटर बिल 300 रुपए आया है, जबकि पड़ोसियों का बिल जीरो है. वजह यह कि दिल्ली में 20000 लीटर पानी मुफ्त है. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आफताब ने इतना पानी कहां खर्च कर डाला. श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं, जब वह अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रह रहा था. उसने ‘बंबल डेटिंग एप’से इन लड़कियों के साथ दोस्ती की थी, इनमें से ज्यादातर उसके घर भी आ चुकी थीं और कइयों से उसके नजदीकी संबंध बन गए थे. आफताब ने ये सब श्रद्धा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए किया था. खबर के मुताबिक यह खुलासा आफताब पूनावाला ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किया है. पुलिस ने डेटिंग एप ‘बंबल’ को पत्र लिखकर आरोपी के सभी गर्लफ्रेंड्स की जानकारी मांगी है. इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!