टीम इंडिया की बादशाहत कायम, टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद भारत को पीछे नहीं कर पाया इंग्लैंड

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 268 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से तीन अंक आगे हैं, जिसके पास 265 रेटिंग प्वाइंट हैं। इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। वहीं, फाइनल में इंग्लैंड से हारने वाला पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के पास 258 रेटिंग प्वाइंट हैं। भारतीय टीम शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यहां जीत हासिल कर भारत के पास पहले पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा।
टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड से पांच अंक आगे थी। भारत के पास 268 रेटिंग प्वाइंट थे। वहीं, इंग्लैंड के पास 263 प्वाइंट थे। इसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की, जबकि इंग्लैंड केवल तीन मैच ही जीत सका। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच छह अंक का अंतर हो गया।

फाइनल में पहुंचने के बावजूद पाकिस्तान को एक अंक का नुकसान
सेमीफाइनल में, जोस बटलर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया और इसके बाद एमसीजी में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप अपने नाम किया। अब भारत 268 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के पास 265 अंक हैं। पाकिस्तान 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (256) चौथे, न्यूजीलैंड (253) पांचवें और ऑस्ट्रेलिया (252) छठे स्थान पर है।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप की शुरुआत 259 अंकों के साथ की और फाइनल में पहुंचने के बावजूद टूर्नामेंट के अंत में टी20 टीम रैंकिंग में एक रेटिंग अंक गंवा दिया। यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल सहित छह में से तीन मैच हार गई थी।

न्यूजीलैंड से हारा तो ताज गंवा देगा भारत
अब वनडे विश्व कप में एक साल से कम का समय बचा है। ऐसे में टी20 मैच कम होंगे। हालांकि, भारत के पास न्यूजीलैंड के हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। वेलिंगटन में 18 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर भारतीय टीम 3-0 के अंतर से जीत हासिल करती है तो भारत के पास 269 रेटिंग प्वाइंट होंगे। वहीं, केन विलियम्सन की अगुआई में न्यूजीलैंड 3-0 से सीरीज अपने नाम करता है, तो भारतीय अपना शीर्ष स्थान गंवा देगी और इंग्लैंड दुनिया की नंबर एक टी20 टीम होगी। वही, न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका को पीछे करते हुए पाकिस्तान के करीब पहुंच जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!