संजय राउत को दोबारा पूछताछ के लिए पेश होने का ईडी से नोटिस

मुंबई। जमानत पर जेल से बाहर आये शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय अर्थात ईडी की ओर से नोटिस मिला है. नोटिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने की बात कही गई है। आपको बता दें कि विशेष पीएमएलए कोर्ट से संजय राउत को जमानत देते समय यह तय किया गया था कि वह जांच और जांच में सहयोग करें. इसलिए पात्रचाल मामले में जांच अभी भी ईडी द्वारा जारी है और एक बार फिर संजय राउत को उसी मामले में पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा गया है। 18 नवंबर को संजय राउत को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा गया है. ज्ञात हो कि 103 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में रहने के बाद, शिवसेना के तेजतर्रार नेता और सांसद संजय राउत को बुधवार 9 नवंबर को अदालत ने जमानत दे दी। अब ईडी ने संजय राउत को फिर से जांच के लिए नोटिस भेजा है. ईडी ने राउत को 18 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा है. इसके अलावा ईडी ने कोर्ट में याचिका दायर कर संजय राउत की जमानत रद्द करने की मांग की है. संजय राउत की जमानत रद्द करने के लिए ईडी की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में एक संशोधित याचिका दायर की गई है। दरअसल हाईकोर्ट ने ईडी को संशोधित याचिका दायर करने की अनुमति दी थी क्योंकि पिछले सप्ताह की याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए जल्दबाजी में दायर किया गया था। अब जल्द ही इसका जवाब संजय राउत भी कोर्ट में देंगे. न्यायमूर्ति भारती डांगरे के समक्ष 25 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बॉम्बे सेशंस कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ ईडी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!