पश्चिम रेलवे ऊर्जा संरक्षण के लिए कर रही सौर ऊर्जा का उपयोग

अहमदाबाद | ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम रेलवे हरित और स्वच्छ रेलवे की दिशा में बड़े कदम बढ़ा रही है। इस दिशा में पश्चिम रेलवे ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों और कार्यालय भवनों में सौर संयंत्र स्थापित किए हैं जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करते हैं और इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा बिलों में बचत भी हो रही है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्वच्छ और हरित रेलवे के मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए पश्चिम रेलवे ने प्रदूषण को रोकने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कई पहल की हैं। ऐसी ही एक पहल रेलवे स्टेशनों और कार्यालय भवनों में सौर संयंत्रों की स्थापना है। पश्चिम रेलवे के 97 रेलवे स्टेशनों पर 6635 किलोवाट पीक (Peak) क्षमता के सौर संयंत्र जबकि 46 से अधिक रेलवे कार्यालय भवनों में 3920.48 किलोवाट पीक (Peak) क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2021-22 में इन सौर संयंत्रों द्वारा 7553178 यूनिट (KWh) हरित ऊर्जा उत्पन्न की गई है, जिसके परिणामस्वरूप सौर संयंत्रों द्वारा उत्पन्न ऊर्जा की लागत की तुलना में विद्युत बोर्डों द्वारा आपूर्ति की गई ऊर्जा की प्रति यूनिट लागत में अंतर के कारण ऊर्जा बिल पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। वर्ष 2022-23 के लिए अक्टूकबर, 2022 के महीने में 30.22 लाख की बचत सहित संचयी बचत 2.15 करोड़ रुपये है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में वर्ष 2021-22 में 3619241 kWh ऊर्जा उत्पन्न हुई, जिसके परिणामस्वरूप 1.49 करोड़ रुपये की बचत हुई। चालू वर्ष में अक्टू-बर, 2022 तक 2572790 kWh ऊर्जा उत्पन्न हुई, जिसके परिणामस्वरूप 1.11 करोड़ रुपये की बचत हुई है। ठाकुर ने आगे बताया कि छोटे स्टेशनों पर सौर संयंत्रों से उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग स्टेशनों पर बिजली के उपकरणों जैसे लाइटें, पंखे, कंप्यूटर और यहां तक कि सर्कुलेटिंग एरिया में स्ट्रीट लाइटिंग के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेशनों पर, उत्पन्न ऊर्जा बिजली ग्रिड को ट्रांसमिट की जाती है और बिजली बिल मीटर्ड बिलिंग सिस्टम द्वारा प्राप्त  किये जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!