T20 WC : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का पहला डबल वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। इंग्लैंड टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है। पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल हैं।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही हराकर बदला ले लिया है। फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊस ने 2 विकेट लिए।

फ्लॉप रही पाकिस्तान की बैटिंग
पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा।

दूसरी बार चैंपियन बना इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम टी20 में दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले टीम 2010 में भी टी20 चैंपियन बनी थी। तब इंग्लिश टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे। यह ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी। वहीं, पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था। 2007 में पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2009 में टीम टी20 चैंपियन बनी थी। अब 2022 में पाकिस्तान की टीम को एकबार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ।

इंग्लैंड- जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!