68 विस सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम जयराम ने परिवार के साथ किया मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

भाजपा ने हर वर्ग की आवाज को दबाया

कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ है और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान भाजपा सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज को दबाया और अनसुना किया है।

डीसी शिमला ने यूएस क्लब में किया मतदान

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जाखू यूएस क्लब होमगार्ड कार्यालय में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहूति डालने का कर्तव्य जरूर निभाएं।

सीएम जयराम ने किया मतदान

                                                                             मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार के साथ किया मतदान

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित गोंदपुर जयचंद बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने लाहौल के उदयपुर में मतदान किया।

पीएम मोदी ने फोन पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दी। पीएम ने मुख्यमंत्री जयराम से करीब 2 मिनट फोन पर बात की। मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि वे हिमाचल में फिर सरकार बना रहे है और रिवाज बदल रहे हैं। पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान के लिए अपने घर तांदी पहुंचे हैं। सीएम आज औहण मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ वोट डालेंगे।

सीएम जयराम ने मंदिर में माथा टेका

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए। पत्नी साधना ठाकुर, बेटियां चंद्रिका और प्रियंका ठाकुर भी उनके साथ मंदिर पहुंची।

जिम्मेदारी समझकर करें मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें शिमला के मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला की हैं। एक स्थानीय ने कहा, सभी को एक जिम्मेदारी समझनी चाहिए क्योंकि आज की पीढ़ी सोचती है कि वोटिंग क्यों करें। अगर एक अच्छी सरकार आएगी तो सबके लिए अच्छा होगा।

राजीव बिंदल ने किया मतदान

नाहन से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव बिंदल ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र चंबा के चील बंगला, कुराह और सिलाघराट में वीवीपैट खराब होने के कारण दूसरी व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि जल्द मतदान शुरू करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें, जिससे हमारा राज्य नई ऊंचाईयों तक पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।

भरौरी और मौहल पर लगी लाइनें

प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भरौरी बूथ पर लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए हैं। मतदान करने के लिए पुरुष और महिलाएं कतार में लगे हैं। आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। कुल्लू जिले के मतदान केंद्र मौहल में भी लोग मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं।

सीएम जयराम ठाकुर ने मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने वोटिंग से पहले कहा कि मुझे खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें।

‘लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग से पहले मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई। राज्य के 68 सीटों पर कुछ देर में वोटिंग शुरू होगी।

आप के घोषणा पत्र में वादे

पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
युवाओं को हर महीने 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता।
महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये की सहायता।
अच्छी और फ्री शिक्षा देने का वादा।
प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए उपाय।
कच्चे शिक्षकों को पक्की भर्ती देने का वादा।
मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!