लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी,राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर जाकर शुभकामनाएं दीं। गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी नेताओं ने वरिष्ठ नेता को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं।गृहमंत्री अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य व लंबी जिंदगी की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने अथक प्रयासों से आडवाणी ने देश भर में पार्टी संगठनों को मजबूत बनाया है। साथ ही देश के विकास में बेशकीमती योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आडवाणी को प्रेरणा का स्रोत बताया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज व पार्टी के लिए अहम योगदान दिया।

भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले हुआ था आडवाणी का जन्म

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में जन्मे थे। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनकी शिक्षा-दीक्षा कराची के स्कूल में हुई और सिंध प्रांत के कालेज से उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की।

मात्र 14 साल की उम्र में संघ से जुड़ गए थे आडवाणी

मात्र 14 साल की उम्र में संघ में शामिल होने वाले आडवाणी को भारतीय जनता पार्टी का आर्किटेक्ट माना जाता है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को व्यक्तिगत तौर पर उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी है। साल 2019 में भी पीएम मोदी ने आडवाणी के आवास पर जाकर शुभकामनाएं दी थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!