सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एडिलेड में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। हालांकि यह चोट कितनी गंभीर है, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

चोट लगते ही छोड़ी प्रैक्टिस, आइस पैक लगाकर बैठे 
रोहित को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगते ही रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी। चोट लगने के बाद रोहित आइस पैक लगाकर बैठे हुए नजर आए। रोहित शर्मा के हाव-भाव से साफ पता चल रहा है कि वे काफी दर्द में थे।

चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें
अगर कप्तान रोहित शर्मा की चोट गंभीर हुई तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, रोहित ने कुछ देर बाद नेट पर वापसी की और कुछ गेंदों का सामना किया। इससे ऐसा लग रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित का टेस्ट हो सकता है। उसके बाद ही चोट के बारे में विस्तार से पता लग पाएगा।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है मुकाबला
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम सुपर-12 में ग्रुप-2 में शीर्ष पर थी। उसने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!