पीएम मोदी ने राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर “मैंने बनाया यह गुजरात” का नारा दिया

नई दिल्ली । पीएम मोदी ने गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर “मैंने बनाया यह गुजरात” का नारा दिया। पीएम मोदी ने यह नारा गुजराती भाषा में लॉन्च किया है। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर गुजराती आत्मविश्वास से भरा है, इसलिए हर गुजराती बोलता है, अंतरात्मा की आवाज बोलती है, हर आवाज गुजरात के दिल से आती है, यह गुजरात मैंने बनाया है। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आ गुजरात, मैं बनाव्यू छे ( ये गुजरात मैंने बनाया है), इसके बाद उन्होंने रैली के दौरान वहां मौजूद लोगों से इस नारे को कई बार दोहराने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि जो विभाजनकारी ताकतें घृणा फैलाने में लगी रही हैं, जिन्होंने गुजरात को बदनाम करने और उसका अपमान करने की कोशिशें की हैं, उन्हें गुजरात से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस चुनाव में भी उनका यही भविष्य होगा।दिल्ली में बैठे-बैठे, मुझे रिपोर्ट मिल रही है कि भाजपा इस बार गुजरात में रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। मैं यहां अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने आया हूं। मैंने गुजरात भाजपा को कहा है कि मैं चुनाव प्रचार के लिए जितना संभव है, आपको उतना समय देने को तैयार हूं।
बता दें कि गुजरात में बीजेपी  ने किसी भी पार्टी विधायक या सांसद के रिश्तेदार को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। राज्य बीजेपी संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है। भरूच के बीजेपी सांसद मनसुख वसावा की बेटी ने टिकट मांगा था, लेकिन बीजेपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी सांसद या विधायक के रिश्तेदार को विधानसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा।
खुद मनसुख वसावा ने ट्वीट कर दी यह जानकारी दी। वसावा ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का स्वागत करते हैं। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, वे उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। इस बीच, गुजरात में टिकट तय करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्य चुनाव समिति की बैठक आज तीसरे दिन भी जारी है।
आपको बता दें कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, नतीजों का ऐलान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ 8 दिसंबर को किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!