ह्यूस्टन में मोदी के मंच पर गूंजा…कभी मैं खाऊं समोसा…कभी खाऊं बर्गर

कभी मैं खाऊं समोसा…कभी खाऊं बर्गर… सभी मुझे एक लगे है जिधर भी मैं जाऊं. मैं जीता हूं सारे जितने हैं कैरेक्टर. कभी तो मैं हूं ब्रैड पिट और कभी बच्चन सा एक्टर. चलने दे मस्ती का तूफान…खुलके होगा डांस. जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में अमेरिका के ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में युवा इस गीत पर थिरकते नजर आए.

असल में, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हजारों की तादाद में भारतीय प्रवासी पहुंचे. प्रधानमंत्री ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. एनआरजी स्टेडियम में जश्न का माहौल बना हुआ है.

भारत के विभिन्न भागों से आने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय में शामिल महिलाएं और पुरुष रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों में पहुंचे हुए हैं, जिससे स्टेडियम में उत्सव का नजारा दिख रहा है. पीएम मोदी के संबोधन से पहले स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक डांस देखने को मिला जिसमें कभी मैं खाऊं समोसा…कभी खाऊं बर्गर की थीम युवाओं ने डांस किया.

कभी मैं खाऊं समोसा…कभी खाऊं बर्गर… सभी मुझे एक लगे है जिधर भी मैं जाऊं. मैं जीता हूं सारे जितने हैं कैरेक्टर. कभी तो मैं हूं ब्रैड पिट और कभी बच्चन सा एक्टर. चलने दे मस्ती का तूफान…खुलके होगा डांस. इस गाने पर युवाओं ने डांस किया.

बहरहाल, कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी के साथ मंच साझा कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर ढोल बज रहे हैं और लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं. ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में करीब 50,000 प्रवासी भारतीय हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री कई सप्ताह पहले ही हो चुकी थी.
एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में हो रहे यह कार्यक्रम का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम (टीआईएफ) ने किया है, जोकि एक नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन है. कार्यक्रम के पहले टीआईएफ ने एक ट्वीट के जरिए कहा, “स्टेडियम में लोगों का जोश देखने वाला है जो भारी तादाद में उमड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

जोश में भारतवंशी

कार्यक्रम की थीम ‘शेयर्ड ड्रीम ब्राइट फ्यूचर्स’ है. संगठन ने कहा कि भारतवंशी अमेरिकी समुदाय पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में आए हैं और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पूरे से से यहां पहुंचे हैं. कार्यक्रम के आयोजक और वॉयस ऑफ स्पेशिएली एब्लड पीपल के संस्थापक प्रणव देसाई ने बताया कि कार्यक्रम के लिए हजारों कार्यकर्ता अपने काम में जुटे हैं.
 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!