मोरबी दुर्घटना के दो दिन बाद भी ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल का कोई अता पता नहीं

अहमदाबाद | मोरबी दुर्घटना के दो दिन बीतने के बाद भी केबल ब्रिज के संचालक और ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल का कोई अता पता नहीं है| जयसुख पटेल के दफ्तर और निवास पर ताले लटके हुए हैं| पुलिस ने एफआईआर दर्ज मोरबी दुर्घटना के संदर्भ में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है| हांलाकि एफआईआर में जयसुख पटेल का नाम नहीं है| बता दें कि रविवार को मोरबी में मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज टूटने से 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे| मोरबी नगर पालिका ने इस केबल ब्रिज को मार्च 2022 में एक खास करार के आधार पर ओरेवा कंपनी को 15 वर्ष के लिए लीज पर दिया था| जिसके बाद 143 वर्ष पुराने केबल ब्रिज का ओरेवा कंपनी ने 2 करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेशन कराया था| रिनोवेशन के लिए करीब 6 महीने तक ब्रिज आम लोगों के लिए बंद था| दिवाली त्यौहारों के दौरान ओरेवा कंपनी पत्रकार परिषद में ब्रिज के रिनोवेशन को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे| लेकिन पांच दिन के भीतर केबल ब्रिज टूट गया और इस घटना में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई| घटना के बाद सामने आया कि ब्रिज के रिनोवेशन में केवल एल्यूमिनियम की फ्लोरिंग और कुछ वेल्डींग काम के साथ ही रंग रोगन कर आम लोगों के लिए खोल दिया गया था| इतना ही नहीं रिनोवेशन के बाद मोरबी नगर पालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया गया था| बीते दिन मोरबी नगर पालिका के चीफ ऑफीसर संदीपसिंह झाला ने बताया कि ओरेवा कंपनी ने बगैर प्रशासन को जानकारी दिए बगैर ब्रिज लोगों के लिए खोल दिया था| ब्रिज के उदघाटन समारोह में नगर पालिका का कोई सदस्य या कोई अधिकारी नहीं दिखा| ओरेवा कंपनी के फेसबुक और इंस्टा पेज पर केबल ब्रिज के उदघाटन की तस्वीरें और वीडियो में केवल कंपनी के एमडी जयसुख पटेल और उनका परिवार ही नजर आ रहा था| चीफ ऑफीसर ने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे केबल ब्रिज जयसुख पटेल की निजी संपत्ति हो| इतना ही नहीं मोरबी नगर पालिका से जब करार हुआ था तब वर्ष 2022-23 के दौरान 12 वर्ष तक आयु के बच्चों के लिए रु. 10 और 12 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के लिए रु. 15 का टिकट तय किया गया था| लेकिन ओरेवा कंपनी ने रिनोवेशन के बाद उदघाटन वाले दिन से 12 वर्ष तक का आयु वाले बच्चों के रु. 12 और उससे अधिक आयु के लोगों से रु. 17 की वसूली शुरू कर दी थी| इस घटना के बाद से ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल समेत उनके परिवार का कोई अता पता नहीं है| आमतौर पर जयसुख पटेल अपने फार्महाउस पर रहते हैं| लेकिन फार्महाउस बंद पड़ा है| जयसुख पटेल की ऑफीस और निवास पर भी ताले लटक रहे हैं| ब्रिज दुर्घटना के मामले में पुलिस ने  304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया है और 9 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है| लेकिन ओरेवा कंपनी के मालिक का एफआईआर में कोई उल्लेख नहीं है|

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!