भारत के खिलाफ मैच से पहले रबाडा-नोर्त्जे दक्षिण अफ्रीका को बनाएंगे चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से पर्थ में होगा। इस मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे की जोड़ी अफ्रीकी टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना देगी। दक्षिण अफ्रीका अब तक एक बार भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचा है।

आईसीसी के हवाले से स्टेन ने कहा, ”रबाडा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ सकता है और इस वर्ल्ड कप को जीत सकता है। एनरिच नोर्त्जे के साथ रबाडा की ताकत दोगुनी हो जाती है। दोनों का साथ देने के लिए अन्य तेज गेंदबाज भी हैं। इन दोनों की जोड़ी शानदार है।”

स्टेन इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”दोनों के पास गजब की तेजी है। उनके पास क्षमता है। खासकर ऑस्ट्रेलिया में रबाडा की गेंदबाजी अच्छी हो जाती है। दोनों गेंदबाज आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप जीतने में मदद कर सकते हैं।”अफ्रीकी टीम ग्रुप-2 में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उसका मैच रद्द हो गया था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ उसने बड़ी जीत हासिल की थी। उसके दो मैचों में तीन अंक हैं।

अफ्रीकी टीम को आने वाले मुकाबलों में भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर वह इनमें से दो मैचों में भी जीत हासिल कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। स्टेन ने रबाडा और नोर्त्जे के अलावा इंग्लैंड के मार्क वुड, ऑस्ट्रेलिया को मिचेल स्टार्क और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को इस टूर्नामेंट के टॉप-5 तेज गेंदबाजों में रखा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!