डिजिटल बाजारों में उचित प्रतिस्पर्धा तय करना जरूरी, सीसीआई ने गूगल पर लगाया है 2274 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली :भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताजनक स्थिति है। इसलिए डिजिटल बाजारों को प्रभावी ढंग से विनियमित करने व उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए एक ढांचे की व्यवहार्यता पर बारीकी से विचार करने की जरूरत है।

हाल ही में गूगल पर भारी जुर्माना लगाने वाले आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को कहा कि नियामक जुर्माना लगाने और इसकी मात्रा तय करने में व्यावहारिक रहा है। सीसीआई की कार्रवाई व्यापार व आर्थिक वास्तविकताओं से अलग नहीं होती हैं। मंगलवार को आयोग के शीर्ष पद से सेवानिवृत्त होने वाले कुमार ने कहा कि सीसीआई डिजिटल बाजार में उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने को कदम उठा रहा है।

गूगल मामले में टिप्पणी से इनकार
एंड्रॉयड मामले से जुड़े फैसले पर गूगल की टिप्पणियों के बारे में पूछने पर कुमार ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। आयोग ने कई बाजारों में अपनी प्रभावी स्थिति के दुरुपयोग के लिए गूगल पर एक सप्ताह में 2,274.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

    • पिछले बुधवार को अनुचित कारोबारी गतिविधियों के लिए मेकमायट्रिप, गोआईबीबो व ओयो पर कुल 392 करोड़ का जुर्माना लगाया था।

प्रौद्योगिकी स्टार्टअप सभी क्षेत्रों में प्रभावी : भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र है। प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप सभी क्षेत्रों में प्रभावी हैं। इसलिए हम भारत में उन रूपरेखाओं से भी जुड़े रहें, जिन्हें हमारे समकक्ष विकसित कर रहे हैं।

प्रतिस्पर्धा कानून विकास के महत्वपूर्ण क्षण में 
बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के संबंध में देश में प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिस्पर्धा कानून विकास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण में है। दुनियाभर में प्रतिस्पर्धा एजेंसियों से सीखने और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग करने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!