ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में फिर आगे, मिला 100 सांसदों का जरूरी समर्थन

लंदन । भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने यहां की पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेता पद के लिए आवश्यक 100 सांसदों के नामांकन के न्यूनतम समर्थन को प्राप्त कर लिया है। अगर उनके विरोधी अपने साथ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों के 100 नामांकन हासिल करने में विफल रहते हैं, तो ऋषि सुनक पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बन जाएंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक बार फिर से पीएम पद की रेस में शामिल होने की तैयारी में लग गए हैं।
एक खबर के मुताबिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाटकीय इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की सत्तारूढ़ पार्टी को दूसरी बार पीएम पद का चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कैबिनेट मेंबर पेनी मोर्डंट औपचारिक रूप से पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने वाले पहले व्यक्ति थे। जबकि जुलाई में बोरिस जॉनसन के पद से हटने के बाद खुद पीएम बनने की होड़ में शामिल रक्षा मंत्री टॉम तुगेंदत ने घोटाले के दागी पूर्व पीएम जानसन को पीएम पद की रेस से बाहर रहने के लिए एक परोक्ष अपील जारी की।
बहरहाल न तो सुनक और न ही जॉनसन ने सार्वजनिक रूप से अभी तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद अगले हफ्ते पार्टी के सदस्यों के लिए संभावित ऑनलाइन वोटिंग से पहले सोमवार को मतदान करेंगे। जबकि संसद में जॉनसन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जेम्स डुड्रिज ने कहा कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पुराने बॉस के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि जानसन पीएम पद की रेस में उतरने जा रहे हैं। उधर ऐसी भी खबरें हैं कि सुनक और जॉनसन कैंप कथित तौर पर यह देखने के लिए बातचीत की इच्छा जाहिर कर रहे हैं कि क्या दोनों के बीच किसी समझौते की गुंजाइश है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के पद से हटने के बाद दोनों के बीच संबंधों में कड़वाहट आ चुकी है।
जबकि पोलिंग कंपनी यूगोव ने पाया कि पांच में से तीन मतदाता जल्दी आम चुनाव चाहते हैं, क्योंकि ब्रिटेन के लोग रोजमर्रा के जीवन में महंगाई के संकट से जूझ रहे हैं। विपक्षी दल भी नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। लेबर पार्टी और अन्य दलों का तर्क है कि केवल एक नया चुनाव ही देश को राजनीतिक अराजकता से बाहर निकाल सकता है। घोटाले के आरोपों से घिरे बोरिस जानसन के पीएम पद से हटने के बाद ब्रिटेन की पीएम बनीं लिज ट्रस ने गुरुवार को केवल 44 दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!