दिवाली पर प्रदेश में बढ़ सकती है 25 सौ मेगावाट बिजली की मांग

भोपाल ।  इस बार दीवाली पर्व के अवसर पर करीब प्रदेश में ढाई हजार मेगावाट से अधिक की बिजली की मांग में वृद्वि हो सकती है। यह मांग पांच दिनों तक रहने की संभावना है। इस अनुमान के आधार पर प्रदेश का बिजली विभाग द्वारा 11 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था की जा रही है, जिससे की इस दौरान किसी को भी अंधेरे में नहीं रहना पड़े। यह बात अलग है कि अब तक प्रदेश में इस त्यौहार को लेकर जो बिजली की खपत का जो ट्रेंड रहा है वह काम खपत का रहा है, लेकिन फिर भी बिजली महकमे ने अतिरिक्त रुप से बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। दरअसल बिजली विभाग का अनुमान है कि धनतेरस पर दो हजार मेगावाट की अतिरिक्त रुप से जरूरत होगी। इस हिसाब से बिजली कंपनी ने व्यवस्था बनाई है। बिजली का प्रदेश के किसी हिस्से में संकट नहीं होगा, बल्कि पूरे प्रदेश को रोशन रखने के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी।
साथ ही दिवाली बाद रबी सीजन के लिए बढऩे वाली मांग के लिए भी प्रबंध करने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर बिजली की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों ने एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। विभाग का दावा है कि इस त्यौहार पर लाइनमैन और फील्ड स्टाफ के साथ ही कार्यालयीन स्टाफ भी मैदान में सक्रिय रहेगा, जिससे की कहीं कोई हो जाए तो उसे तत्काल ठीक किया जा सके।
दीवाली के त्यौहार के समय का अगर बीते सालों का ट्रेंड देखें तो बिजली की खपत बढऩे की जगह कम हो जाती है। यह जानकार आप अंचभित हो सकते हैं , लेकिन यह सच है। रोशनी के त्योहार दीपावली पर बिजली भरपूर देने के बावजूद प्रदेश में मांग का आंकड़ा सामान्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहा है। इसकी मुख्य वजह होती है उद्योगों का बंद होना। मप्र पावर जनरेशन कंपनी के एक आला अफसर के मुताबिक दीवाली पर रोशनी जरूर होती है लेकिन ज्यादातर उद्योग उस वक्त बंद रहते हैं। पूजन के लिए फैक्ट्री में मशीनों को बंद किया जाता है। बिजली की डिमांड का बड़ा हिस्सा उद्योगों के लिए होता है। मशीन बंद होने से डिमांड भी कम होती है। घर-दुकानों में एलईडी लाइट की रोशनी होती है जिससे बहुत अधिक असर नहीं आता है।
बिजली महकमे का अनुमान है कि त्योहार पर बिजली की मांग में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। प्रदेश में जहां वर्तमान में बिजली की मांग साढ़े आठ हजार मेगावाट है, वहीं यह मांग धनतेरस पर साढ़े दस और दिवाली तक साढ़े 11 हजार मेगावाट पहुंचने का अनुमान है।  दरअसल इसकी एक और वजह बताई जा रही है ,रबी सीजन की सिंचाई शुरू होना।  जिसकी वजह से बिजली की मांग में वृद्धि होगी। बिजली कम्पनियों की माने तो इस रबी सीजन में प्रदेश में बिजली की मांग साढ़े 15 हजार मेगाबाट तक पहुंच सकती है।
त्यौहार और रबी सीजन में यदि बिजली की आपूर्ति कम होती है, तो बैंकिंग की गई बिजली को वापस लेने की तैयारी की गई है। दरअसल मांग कम रहने के समय प्रदेश द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में बिजली की बैंकिंग की गई थी। जो धनतेरस के बाद से वापस ली जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!