उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, केदारनाथ बद्रीनाथ के दर्शन कर 3400 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

देहरादून| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर देवभूमि को 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले केदारनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा ‘अर्चना की और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। साथ ही केदारपुरी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम पहुंचे और बाबा बदरी विशाल के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके बाद पीएम ने गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इससे पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ में सोनप्रयाग से केदारनाथ की रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया था।

केदारनाथ में करीब 500 करोड़ की परियोजना पर काम किया गया। वहीं, काशी विश्वनाथ में 339 करोड़ के पुनर्निर्माण कार्यों का प्रधानमंत्री ने लोकार्पण किया था। हाल ही में 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के भी कायाकल्प किया गया। इन सबके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का फोकस बदरीनाथ धाम पर है। पीएम मोदी ने आधा घंटा की पूजा, 1267 करोड़ के रोपवे का किया। बदरीनाथ धाम के कायाकल्प को लेकर यूं तो मास्टर प्लान के तहत काम जारी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मास्टर प्लान के सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम में करीब 424 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यही नहीं इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देख चुके हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित करना चाहते हैं। सियासी पंडितों का मानना है कि पीएम मोदी वैकुंठ धाम से आशीर्वाद लेकर 2024 की चुनौतियां को पार करना चाहते हैं। एक तरह से ये मिशन 2024 का शंखनाद बदरीनाथ धाम से कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!