केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे मनोज गोविल, कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव बनाए गए

भोपाल ।  प्रदेश के अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया है। वहीं, प्रदेश की अधिकारी और वर्ततान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सचिव होंगी। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने इन नियुक्तियों के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अधिकारियों को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं मिल रही हैं। पिछले दिनों राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक शशांक मिश्रा की संचालक राजस्व के पद पर नियुक्ति की थी। इसके पहले प्रमुख सचिव आकाश त्रिपाठी के भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश हुए थे। अपर मुख्य सचिव मनोज गोविल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से सरकार को वित्त विभाग में अधिकारी पदस्थ करना होगा। अभी विभाग में दो सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल और अजीत कुमार हैं। वहीं, 1997 बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह को अतिरिक्त सचिव के लिए केंद्र सरकार ने सूचीबद्ध किया है।

अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव पद पर होंगे पदोन्नत

1991 बैच के अधिकारी मनोज गोविल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से अपर मुख्य सचिव का एक पद रिक्त हो जाएगा। इस पर इसी बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव वन अशोक बर्णवाल की पदोन्नति होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!