पीएम मोदी आज गुजरात के मोढेरा को भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे

नई दिल्ली: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के मेहसाणा जिले के एक गांव मोढेरा को भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे. मोढेरा अपने सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है.

गुजरात सरकार के अनुसार, गाँव के घरों में 1000 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए चौबीसों घंटे बिजली पैदा होती है. गौरतलब है कि उन्हें जीरो कॉस्ट पर सोलर बिजली मुहैया कराई जाएगी. एक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी मोढेरा को 24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव घोषित करेंगे. अपनी तरह की यह पहली परियोजना मोढेरा शहर के सौरकरण के मोदी के दृष्टिकोण को साकार करती है, जहां सूर्य मंदिर स्थित है.

इस परियोजना के तहत जमीन पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और आवासीय व सरकारी इमारतों की छतों पर 1,300 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (बीईएसएस) के जरिये आपस में जुड़े हुए हैं. बयान में कहा गया है कि यह परियोजना दर्शाएगी कि कैसे भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बना सकती है.

वह भरूच के जंबूसर में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे. बयान में वित्त वर्ष 2021-22 में कुल दवा आयात में बल्क ड्रग (स्वास्थ्य लाभ के लिए दवाओं में मिलाए जाने वाले यौगिक) की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक होने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यह परियोजना आयात में कमी लाने और दवा उत्पादन क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!