वकील की खुदकुशी पर भड़के वकील, हाईकोर्ट में तोड़फोड़:जबलपुर में शव रखकर प्रदर्शन, आग लगाई; पुलिस ने भांजी लाठियां

जबलपुर: हाईकोर्ट के एक वकील की खुदकुशी पर जमकर हंगामा हो गया। वकील की खुदकुशी पर भड़के वकीलों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही हाईकोर्ट में वकीलों के चैंबर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। वकीलों ने धरना प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल रेप के आरोपी टीआई के केस की सुनवाई के दौरान उनकी ओर से पैरवी कर रहे दोनों वकीलों में विवाद हो गया था। जिसके बाद वकील अनुराग साहू ने घर जाकर फांसी लगा ली थी। फिलहाल वकीलों से बातचीत कर पुलिस शव पोस्टमाॅर्टम के लिए ले गई है।

इस पूरे बवाल के बाद वकीलों ने बैठक की। उन्होंने इस मामले में CBI से जांच की मांग की। साथ ही शनिवार को कोर्ट में काम नहीं करने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को रेप के आरोपी पुलिस अफसर संदीप अयाची की जमानत के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें आरोपी टीआई संदीप अयाची की ओर से वकील अनुराग साहू (40) और वकील मनीष दत्त पैरवी कर रहे थे। सुनवाई के दौरान ही दोनों वकीलों में व्यक्तिगत बहसबाजी हो गई। जिसके बाद वकील अनुराग साहू घर पहुंचे और फंदे पर झूल गए।

शव लेकर हाई कोर्ट पहुंचे वकील
जानकारी मिलते ही वकील अनुराग का शव लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई की। साथ ही वकील कोर्ट में ही धरने पर बैठ गए।

लाठीचार्ज और आगजनी भी हुई

हाईकोर्ट में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने अधिवक्ता मनीष दत्त के चैंबर समेत दूसरे वकीलों के चैंबर में भी आग लगा दी। तोड़फोड़ भी कर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी वकीलों ने लौटा दिया। बताया जा रहा है कि हंगामा कर रहे अधिकतर वकील जिला कोर्ट के हैं।

लेटर बॉक्स का क्या है मामला

जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट के बाहर लगे लेटर बॉक्स में जज के नाम की एक चिट्‌ठी कुछ दिन पहले आई थी। बताया जाता है कि इस लेटर में जिक्र था कि कुछ वकीलों की गैंग युवतियाें के साथ मिलकर लोगों पर रेप के मामले दर्ज कराती है, फिर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूलती है। इस लेटर को जस्टिस ने सीजे को भेज दिया। वहां से मामले के जांच के लिए एसपी को आदेश दिया गया। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि लेटर में किन वकीलों की गैंग का जिक्र है।

घटना के बाद पुलिस न कोर्ट के बाहर बैरिकेटिंग कर दी। कोर्ट के अंदर बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।
घटना के बाद पुलिस न कोर्ट के बाहर बैरिकेटिंग कर दी। कोर्ट के अंदर बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।
हाईकोर्ट परिसर में वकीलों ने आग भी लगा दी। वकीलों के चैंबर में भी आग लगा दी।
हाईकोर्ट परिसर में वकीलों ने आग भी लगा दी। वकीलों के चैंबर में भी आग लगा दी।
वकीलों ने कोर्ट में हो रहे हंगामे का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी हमला किया। कुछ के मोबाइल तोड़ दिए। उनके साथ मारपीट भी की।
वकीलों ने कोर्ट में हो रहे हंगामे का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी हमला किया। कुछ के मोबाइल तोड़ दिए। उनके साथ मारपीट भी की।
  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!