एलईडी टीवी होंगी सस्ती

कोलकाता । त्योहारों से पहले वित्त मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर आयात शुल्क समाप्त कर ‎दिया है। पहले ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर पांच फीसदी आयात शुल्क लगता था। सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर ‎दिया गया है। टीवी ‎विन‎र्निर्माण में यह सबसे अहम भाग है, जिसका टीवी प्रॉडक्शन कॉस्ट में 65-70 फीसदी हिस्सा होता है। सरकार के ताजा फैसले से टीवी सेट सस्ते हो जाएंगे साथ ही मेक इन इंडिया मुहिम में मदद मिलेगी, क्योंकि देश में बिकने वाले 60-65 फीसदी टीवी यहीं बनाए जाते हैं, जिनके लिए कंपनियां पैनल आयात करती हैं। इस पर उन्हें पांच फीसदी आयात शुल्क देना पड़ता था। सरकार ने कहा है ‎कि एलसीडी और एलईडी टीवी के लिए ओपन सेल (15.6 इंच या ज्यादा) पैनल पर आयात शुल्क को तत्काल प्रभाव से शून्य किया जाता है। इसके साथ ही एलसीडी और एलईडी टीवी पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों पर पहले की तरह आयात शुल्क नहीं लगेगा। जानकारों का कहना है कि सरकार के इस कदम से देश में एलईडी टीवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!