भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, नौ साल बाद घर में कंगारुओं से जीती सीरीज

नई दिल्ली : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 186 रन बनाया और भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अपने घरेलू मैदान पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ साल बाद टी-20 सीरीज जीत है, इससे पहले भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी.

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती चार और अंतिम पांच ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम ने पहले चार ओवर में 56 तो अंतिम पांच ओवर में 63 रन जोड़े. भारत की ओर से स्पिनरों ने प्रभावित किया. अक्षर पटेल (33 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्हें युजवेंद्र चहल (22 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला. जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में बिना विकेट के 50 रन) और भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में 39 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!