मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया, फसलें चौपट होनें से किसान परेशान

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यहां अलग-अलग जगहों पर बनी मौसम प्रणालियों का असर दिखाई दे रहा है. इसी के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर तो कहीं भारी बारिश हो रही है. आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज बरसात जारी रहने की संभावना है.

अभी नहीं थमेगी बारिश: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के बनने से अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और भोपाल संभाग में बारिश होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने 6 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. विभाग ने बताया कि आंध्रा कोस्ट पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ने पर तीन चार दिन बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसमें रीवा और सागर संभाग में कुछ स्थानों और इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और शहडोल में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बारिश से किसानों को हो रही परेशानी: बारिश की वजह से किसान परेशान हैं. किसान पहले से ही अतिवृष्टि बाढ़ से परेशान था, लेकिन अब सोयाबीन की फसल को लेकर चिंतित है. सोयाबीन की वैरायटी पककर कटाई के लिए तैयार है. सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को है जिन्होंने उधार लेकर महंगा बीज खरीदकर बोवनी की थी. पहले तो समय पर कम बारिश होने से पौधों की वृद्धि रुक गई. स्थिति संभली तो फसल कटाई के समय बारिश से खड़ी फसल अंकुरण का खतरा मंडरा रहा है. किसानों की मानें तो सोयाबीन के अलावा मूंग, उड़द और मक्का आदि को भी नुकसान हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!