2 दिन के जम्मू कश्‍मीर दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री शाह

जम्‍मू । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा 1 से 2 अक्‍टूबर तक होगा। इसमें वे राजौरी और बारामूला में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह माता वैष्‍णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार 1 अक्‍टूबर को वे जम्‍मू पहुंचेंगे और उसके बाद राजौरी में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
अगले दिन वह श्रीनगर होते हुए बारामूला जाएंगे। बारामूला में वह रैली को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह अपने इस दौरे के बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन कश्‍मीर में भेंट करेंगे। वहीं, जम्मू कश्‍मीर की सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्‍य और केंद्र सरकार के कई आला अधिकारियों के साथ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह कश्‍मीर दौरे में लोगों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने, ओबीसी आरक्षण, डेलीवेजेज कर्मचारियों को स्‍थायी करने की नीति पर वे जरूर घोषणा कर सकते हैं। बताया गया है कि अमित शाह कश्‍मीर में कैंसर अस्‍पताल की नींव भी रखेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!