हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, 32 साल बाद बन रहा है ऐसा संयोग, जानिए महत्व

इंदौर :इस बार नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है, इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. जगह-जगह पंडाल बनाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इसके साथ ही व्यापारी वर्ग भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर चुका है, वहीं भक्त भी अलग-अलग तरीके से तैयारियां कर रहे हैं. इस बार की जो नवरात्रि आ रही है और जो माता इस बार आ रही हैं, वह हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. इसे काफी शुभ माना गया है, जिसे लेकर भक्त और श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं और पूरे श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के आगमन कि तैयारी में जुटे हुए हैं. आखिर माता के अलग-अलग सवारियों का क्या महत्व होता है, हाथी पर सवार होकर जो माता आ रही हैं उसके क्या फायदे हैं, क्या महत्व है और किस तरह से शुभ संयोग बन रहे हैं. इस सब के बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित सुशील शास्त्री बता रहे हैं.

शारदीय नवरात्रि 2022

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मातारानी: इस बार मां दुर्गा गज पर सवार होकर आ रही हैं. वैसे तो मां का वाहन सिंह है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि धरती पर जब नवरात्र के दिनों में मां का आगमन होता है तो उनकी सवारी बदल जाती है, जो आने वाले वक्त का संकेत भी होता है. ज्योतिष लोग मां के वाहन से आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ होने का अनुमान लगाते हैं, दरअसल मां की सवारी नवरात्रि के दिन के प्रारंभ होने के हिसाब से होती है. लगभग 32 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जिसमें सबसे उत्तम वाहन में बैठकर मां का आगमन हो रहा है. माता के 36 कुल वाहन होते हैं उसमें से एक हाथी का वाहन भी होता है. हाथी इंद्र के द्वारा मां को समर्पित किया गया था.

हाथी वाहन का महत्व: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जब हाथी पर बैठकर इस मृत्युलोक में विचरण करने के लिए मातारानी आती हैं, तो उसे काफी शुभ माना गया है. हाथी के ऊपर रिद्धि सिद्धि का वास होता और लक्ष्मी जी का भी निवास होता है, जो महालक्ष्मी का रूप माना गया है. जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वो ऊंचाई पर रहती हैं. जिसकी वजह से उनकी चारों दिशा में दृष्टि पड़ती है, जहां जहां तक दृष्टि पड़ती है माता के आते समय स्थापित होते समय और जाते समय वहां पर उत्तम सुख समृद्धि, संपत्ति और वहां अच्छा समय होता है.

माता के अलग अलग वाहनों का महत्व: माता जब यहां आती हैं तो उनके कुल 36 वाहन होते हैं, जो देवताओं द्वारा प्रदान किया जाता है. इसमें सबसे शुभ वाहन हाथी माना गया है. जब झूले पर सवार होकर माता आती हैं तो यह भी बहुत शुभ है. कमल के फूल पर बैठकर जब आती हैं तो यह भी बहुत शुभ माना गया है. कहा जाता है इसमें लक्ष्मी की वर्षा होती है, पृथ्वी धन-धान्य से भर जाती है. हंस पर बैठकर जब मां आती हैं तो विद्यार्थियों के लिए लाभ होता है, जो अध्ययन करते हैं और जो प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं वह सफल होते हैं. कभी-कभी मां मोर पर बैठकर आती हैं इसको मध्यम माना गया है, क्योंकि मोर थोड़ा चंचल होता है.

सम्बंधित खबरे

इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

 सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!