पीएम मोदी आज करेंगे बीजेपी मेयर सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल होंगे। पीएम मोदी भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।यह महापौर सम्मेलन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी वर्चुअली रूप से मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन और संबोधन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी शहरी विकास के मुद्दे पर महापौर और उपमहापौर का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य लोगों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!