लखीमपुर पुलिस का खुलासा, दो बहनों की रेप के बाद की गयी थी हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: एसपी संजीव सुमन के मुताबिक छोटू ने ही इन तीन लड़कों जुनैद, सुहैल, हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका लड़कियों को बहलाकर ले गए. पहले गन्ने के खेत मे रेप किया. फिर दो और लड़कों को फोन कर बुलवाया. इसके बाद बारी बारी से सबने रेप किया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए पेड़ से उन्हीं लड़कियों के दुपट्टे से लटका दिया. जुनैद को पुलिस ने इनकाउंटर में गिरफ्तार किया था. बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं पोस्टमार्ट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों बहनों की गला दबा कर हत्या की गयी थी. इसके बाद लाशें लटकाई गई थीं.

जानकारी देते एसपी संजीव सुमन

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लड़कों से ये दोस्ती हाल की ही थी. दोनों लड़कियां स्वेच्छा से लड़कों के साथ गई थीं. आरोपियों ने लड़कियों को बहलाफुसला कर फंसाया. लड़कियां लड़कों के साथ शादी करना चाहती थीं और जिद कर रही थीं. जुनैद और उसके दो साथियों ने दोनों की रेप के बाद हत्या कर दी. इसके बाद दुपट्टे से दोनों के शव को लटका दिया. पुलिस ने दो और आरोपी कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ निवासी लालपुर को भी गिरफ्तार किया है.

एसपी के मुताबिक लड़कियों के गांव के छोटू ने ही इन तीन लड़कों जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान उर्फ मझिलका निवासी लालपुर थाना निघासन लड़कियों की दोस्ती कराई थी. ये तीनों बुधवार को बाइक से लड़कियों को बहलाकर ले गए. पहले गन्ने के खेत में रेप किया, फिर दो और लड़कों को फोन करके बुलाया. पुलिस ने जुनैद के दोस्त कलीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ निवासी लालपुर को भी गिरफ्तार किया है. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए इन लोगों ने पेड़ से दोनों लड़कियों के शवों को दुपट्टे से लटका दिया.

कपड़ों की फोरेंसिक जांच होगी: एसपी ने कहा कि अभी यह शुरुआती जांच है. अभी हम पोस्टमार्टम करा रहे हैं. परिवार वालों की मंशा के अनुसार दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आरोपियों के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है.

मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे: ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे. इस पर विपक्ष केवल सियासत कर रहा है. दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी है. उसके बाद उनके चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी. बहनों को लटकाने से पहले आरोपियों ने फोन करके दो और लोगों सुहैल व जुनौद को बुलाया था. उसके बाद इस दुखद घटना को अंजाम दिया गया. इस पूरे मामले में सरकार ऐसी कठोर कार्रवाई करेगी कि आने वाली पीढ़ियों की ऐसी घटना करने से पहले रूह कांपेगी. सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है. हम शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!