30 सिंतबर से अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

मुंबई । रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। देश की तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर से पटरी पर दौड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रायल पूरा होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात पहुंच चुकी है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल और गुजरात के बीच चलेगी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने एक ट्वीट के द्वारा इसके संकेत दिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जल्द ही वंदे भारत से मुंबई-अहमदाबाद की दूरियां और भी कम होंगी। गौरतलब है कि अहमदाबाद-मुंबई के बीच 9 सितंबर को ट्रेन का ट्रायल सफल रहा था।
ट्रेन ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी की दूरी सिर्फ 5.10 घंटे में तय की थी। अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन को सीआरएस मंजूरी मिल गई है। यानी अब ट्रेन पूरी तरह से कॉमर्शियल रूप से चलाने के लिए तैयार है।
साबरमती और कालूपुर में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्थलों का दौरा करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णण ने कहा, वंदे भारत ट्रेन भारत में पूरी तरह से पीएम मोदी के विजन से निर्मित है, उसी विजन से डिजाइंड, और बहुत अच्छी उसकी टेस्टिंग की रिपोर्ट बहुत अच्छी आई है। टेस्टिंग में वंदे भारत ने शून्य से 100 किलोमीटर की स्पीड 52 सेकंड में पूरी की। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ट्रेन बहुत स्थिर है।
बुलेट ट्रेन परियोजना की जानकारी देकर वैष्णव ने कहा, बुलेट ट्रेन देश के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहले सेक्शन में बहुत अच्छी प्रगति हो रही है। करीब-करीब 80 किलोमीटर से ज्यादा पिलर्स बन चुके हैं। साबरमती में जो टर्मिनल हब बनेगा, वह एक मल्टी मॉडल हब होगा। इसमें मेट्रो, बीआरटीएस, भारतीय रेल, हाई स्पीड रेलवे को एक ही जगह पर बहुत ही अच्छे-से प्लानिंग करके, इंटीग्रेट करके डेवलप किया गया है।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!