पाकिस्तान को बाढ़ से हुआ भारी नुकसान, 80 लाख एकड़ की फसल बर्बाद

इस्लामाबाद । आर्थिक और राजनीतिक संकट में फंसे पाकिस्तान के लिए अब बाढ़ विनाशकारी साबित हो रही है। बाढ़ ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस भीषण बाढ़ में लाखों एकड़ भूमि में खड़ी फसल बर्बाद होने के साथ ही लाखों लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस स्थिति में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को करीब 18 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि बाढ़ की वजह से 80 लाख एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने पर सरकार ने पाया है कि यह नुकसान करीब 18 अरब डॉलर का होगा। देश का एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान को इस बाढ़ की वजह से होने वाला नुकसान और बढ़ सकता है।
दरअसल पहले 42 लाख एकड़ क्षेत्र में बोई गई फसल के नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया गया था लेकिन नया अनुमान 82.5 लाख एकड़ क्षेत्र में लगी फसल के तबाह होने का है। रिपोर्ट के मुताबिक कपास, धान समेत कई फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है और यदि बाढ़ के पानी की निकासी ठीक से नहीं की गई तो गेहूं की बुवाई पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के बारे में विवरण तैयार करने का काम सौंपा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए कहा था कि पाकिस्तान एक समुद्र की तरह लग रहा है। जहां तक आप देखेंगे वहां तक पानी ही पानी होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!