कोहली का टी20 में पहला शतक, अफगान को लगा चौथा झटका

दुबई: एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाया और अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाया. कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाए.

अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा. रहमानुल्ला गुरबाज को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया. गुरबाज 1 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हुए.

विराट कोहली का इंतजार खत्म हो गया. उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया. उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. कोहली का टी20 में यह पहला शतक है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां शतक है.

15 ओवर: कोहली-पंत क्रीज पर
15 ओवर के बाद भारत दो विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिया है. फिलहाल विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (4) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को पहला झटका 13वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा. केएल राहुल 41 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए.

भारत को दूसरा झटका लगा. फरीद अहमद ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड किया. सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंदों में 6 रन की पारी खेली.

10 ओवर: राहुल-कोहली क्रीज पर
10 ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिया है. फिलहाल केएल राहुल (42) और विराट कोहली (44) क्रीज पर मौजूद हैं.

पांच ओवर: राहुल-कोहली क्रीज पर
पांच ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिया है. फिलहाल केएल राहुल (26) और विराट कोहली (10) क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उन्हें आराम दिया गया है. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनात, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी.
भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!