युजवेंद्र चहल की जगह खेलना चाहिए अगला मैच

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो युजवेंद्र चहल की जगह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आज के मैच का हिस्सा हो। उन्होंने ये भी कहा है कि रवि बिश्नोई को ज्यादा मौके मिलने चाहिए।
भारतीय टीम रविवार को एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण का अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार गई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक मैच अंतिम ओवर तक चला, जहां बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में आज श्रीलंका के खिलाफ होने वाले भारत के लिए सुपर 4 का दूसरा मैच अहम होगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक बदलाव की मांग की है।
श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच से पहले भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि युजवेंद्र चहल की जगह प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को लाना चाहिए। भारत के पूर्व क्रिकेटर ने ये भी  सुझाव दिया कि टीम को भविष्य को ध्यान में युवा रखते हुए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को ज्यादा मौके देने चाहिए। बिश्नोई इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेले हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद गौतम गंभीर ने कहा था, “आवेश (खान) को (युजवेंद्र) चहल की जगह आना चाहिए। निश्चित रूप से रवि बिश्नोई के साथ जारी रखें, उन्होंने इस मैच में सब कुछ किया है। चहल ने इस प्रतियोगिता में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए शायद यह बिश्नोई को मौका देने का समय है।” बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन दिए थे और बाबर आजम को आउट किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!