गृह मंत्री बोले- MP में अगले 3 महीने में लागू हो जाएगा ऑनलाइन गेमिंग एक्ट

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा गुजरात में सिलेंडर की कीमत और किसानों के कर्ज माफी संबंधी घोषणा पर कहा कि वह पहले भी घोषणा करते रहे हैं. राजस्थान में भी घोषणा की थी. नरोत्तम मिश्रा ने पूछा कि राजस्थान में कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ. मध्यप्रदेश में भी कर्जमाफी की घोषणा की थी, लेकिन 10 दिन में किसी भी किसान का ₹2 लाख का कर्जा माफ नहीं हुआ. राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में घोषणा की थी कि 10 दिन में अगर कर्ज माफी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री बदल देंगे. गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो नहीं बदल पाए लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बदल गए.

राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में घोषणा की थी तो 2 सीटें ही ला पाए. इन बहन- भाई को जनता पूरी तरह से समझ चुकी है. राहुल गांधी 16 दिन की भारत जोड़ो यात्रा पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं, महाकाल के दर्शन करेंगे. मध्य प्रदेश के चुनाव पर इस पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये चुनावी हिंदू है. इच्छाधारी हिंदू है. जब- जब चुनाव आते हैं, तब यह सब करने लगते हैं.

गुलामी के प्रतीकों का नाम बदलना चाहिए : भिंड और मुरैना में खाद की किल्लत को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि जब आप लोगों की जानकारी में है तो हमारी भी जानकारी में है. वहां के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा. राजपथ का नाम परिवर्तित कर कर्तव्य पथ करने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आजादी से पहले की जो भी यादें हैं. प्रतीक हैं, जो गुलामी की याद दिलाते हैं, उनको बदला जाना चाहिए. इसलिए अब राजपथ कर्तव्य पथ कहलाएगा. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना के 32 नए प्रकरण आए हैं. 32 लोग ठीक हुए हैं. प्रदेश में 283 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 4135 सैम्पल लिये गए हैं. प्रदेश में एक पुलिस कर्मी संक्रमित है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!