राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मंगलवार को शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजदू रहे. राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने शेख हसीना से मुलाकात की. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों के मुद्दों, गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है. इन मुद्दों के साथ, मुझे लगता है कि हम दोनों देश एक साथ काम करते हैं ताकि न केवल भारत और बांग्लादेश में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके.

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है. मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं. हमारा देश जब आज़ाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं. मंगलवार को सुबह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके साथ ही दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच मंगलवार को अलग से बैठक होगी. साथ ही शेख हसीना आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने वाली हैं.

इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों को और अधिक विस्तार देने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचीं. हसीना मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी, जिसके बाद दोनों पक्ष रक्षा, व्यापार और नदी-जल बंटवारे के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों की रूपरेखा पेश कर सकते हैं. नयी दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की अगवानी की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!