परिवर्तिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी 6 सितंबर को रखा जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि आषाढ़ माह से शुरू हुआ चातुर्मास के दौरान पाताल लोक में क्षीर निंद्रा में वास कर रहे भगवान विष्णु इस दिन करवट बदलते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी है। इसके अलावा इस दिन को जलझूलनी एकादशी, पद्मा एकादशी के नाम से भी जानते हैं। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने से हर तरह के दुख-दर्द, रोग, दोष से छुटकारा मिल जाता है।लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें परिवर्तिनी एकादशी के दिन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

न करें चावल का सेवन : एकादशी के दिन चावल के सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से व्यक्ति का अगला जन्म रेंगने वाले जीव के रूप में होता है।

गुस्सा न करें : एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ दिनभर उनका मनन करना चाहिए। इस दिन गुस्सा बिल्कुल नहीं करना चाहिए और हर तरह के लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का करें पालन : एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा करना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पूरा पालन करना लाभकारी साबित होगा।

मांस-मदिरा से रहें दूर : शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन मांस-मदिरा का बिल्कुल भी नहीं सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन तामसिक भोजन यानी लहसुन, प्याज का भी सेवन करने से बचना चाहिए।

झूठ न बोले : परिवर्तिनी एकादशी के दिन आत्मा और मन की शुद्धि के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। इसलिए आज के दिन किसी का दिल न दुखाएं और न ही किसी तरह का झूठ बोलना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!