14 साल के मोहम्मद फैज बने सुपरस्टार सिंगर 2 के विनर

सुपरस्टार सिंगर 2 के विनर की घोषणा हो गई है। इस सिंगिग रियलिटी शो के विनर हैं मोहम्मद फैज। अपनी इस जीत पर मोहम्मद फैज ने कहा कि उन्हें शो पर कभी प्रेशर फील नहीं हुआ क्योंकि उनका मुकाबला खुद से था।
सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 में मोहम्मद फैज विनर बन गए हैं। राजस्थान के जोधपुर के रहने वाला 14 साल के फैज इस जीत को लेकर काफी रोमांचित हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘जब मुझे शो का विजेता घोषित किया गया, तो मेरे आस-पास हर कोई रो रहा था और तालियां बजा रहा था।
इस शो पर मुझे विनर घोषित करने के बाद मेरी मां ने मुझे मंच पर उठा लिया। मेरे पिता इंडिया से बाहर रहते हैं। मैंने उनसे बात की और वह मेरी इस जीत पर बेहद खुश थे। यहां तक कि मेरी मां और बहनों के खुशी के आंसू देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैंने मेरे आस-पास सभी लोगों को प्राउड फील करवाया।
इस शो में अपने एक्सपीरियंस को लेकर फैज कहा कि उन्हें कभी भी इस शो पर प्रेशर फील नहीं हुआ, बल्कि पिछले कुछ महीनों से हमेशा शांत रहने की कोशिश की। फैज ने कह, ‘मैंने इस शो पर कभी भी कॉपीटिशन और फिनाले को लेकर नहीं सोचा। हम सबके लिए यहां गाना मतलब सिर्फ म्यूजिक सीखना और परफॉर्म करने पर फोकस करना था। हमने कभी एक-दूसरे के साथ मुकाबला करने के लिए नहीं गाया। वास्तव में, मेरे दिमाग में, मेरा मुकाबला खुद से ही चल रहा था। हर बार मैं पिछले वाले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। इसलिए मैं केवल अपने स्किल्स पर काम कर रहा था क्योंकि मुझे हर बार खुद को हराना था, बजाय यह देखने के कि दूसरे कैसे गा रहे हैं।’ बता दें फैज ने  इस शो के विनर के तौर पर विनर ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है।
बता दें फैज अभी नौवीं कक्षा में है, वह म्यूजिक को पढ़ाई के साथ बैलेंस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘आगे बढ़ते हुए मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता हूं और सिंगिंग में भी बेहतर होना चाहता हूं। मैं रियाज करता रहना चाहता हूं और दर्शकों से जुड़ा रहना चाहता हूं।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!