सुपर 4 मुकाबले से पहले मोहम्मद रिजवान ने भारत को दी चेतावनी

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेलकर अगले मुकाबले के लिए भारत को चेतावनी दे दी है। रिजवान ने अपनी पारी के दौरान 57 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 155 रन से करारी मात देकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 में अपनी जगह बना ली हे। सुपर 4 में अब पाकिस्तान का सामना एक बार फिर से रविवार को भारत से ही होगा, जिसने पिछले सप्ताह ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटा था। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेलकर अगले मुकाबले के लिए भारत को चेतावनी दे दी है। रिजवान ने अपनी पारी के दौरान 57 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।
रिजवान ने हाॅन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले के बाद कहा कि भारत और पाकिस्तान एक ऐसा मैच है जिसका हमेशा से ही इंतजार रहता है और पाकिस्तान की टीम फिर से भारत से खेलने का इंतजार नहीं कर सकती। पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में भारत से मिली हारने का बदला लेना चाहेगी। रिजवान के T20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले अपने मुल्क के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।
रिजवान ने मैच के बाद कहा, “यह सबको पता है कि जब भारत और पाकिस्तान भिड़ते हैं तो हमेशा दबाव होता है। पूरी दुनिया के लोग इस मुकाबले का इंजतार करते हैं। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच सभी के लिए एक फाइनल तरह होता है। मुझे लगता है कि हमें जितना हो सके सामान्य मैच बनाए रखने की जरूरत है। पाकिस्तान का आत्मविश्वास अब काफी ऊंचा है और हम किसी भी प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के लिए तैयार है।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!