भोपाल : मुख्यामंत्री निवास में भी गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है।गणेश जी की मूर्ति शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह एवं उनके पुत्रो के द्वारा स्थापित की गई।इस अवसर पर कई नेता और अधिकारी निवास पर मौजूद थे .

गणपति बप्पा का स्वागत देश में बहुत ही जोरदार तरीके से किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाती है जो अगले 10 दिन यानी अनंत चतुर्थी तक गणेश उत्सव चलता है। इस दौरान कोई गणेश पूजा डेढ़ दिन करता है, तो कोई तीन, पांच, सात, नौ या फिर पूरे दस दिन करता है। ये बात उस व्यक्ति के ऊपर निर्भर है कि वह श्रद्धाभाव के साथ कितने दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा कर सकता है। तय समय के बाद जल में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कर दी जाती है।









