पीएम मोदी का दो दिवसीय केरल दौरा आज से, INS Vikrant को नौसेना में करेंगे शामिल

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से केरल  के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह दो सितंबर को देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को सेवा में शामिल करने सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोचीन हवाईअड्डे के पास कलाडी गांव स्थित आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान आदि शंकरा जन्मभूमि क्षेत्रम (मंदिर) जाएंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि साथ ही, प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को शाम छह बजे कोच्चि मेट्रो फेज-दो परियोजना का शिलान्यास करेंगे और एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक पहले हिस्से- चरण-1 ए का उद्घाटन करेंगे. उसने कहा कि अगले दिन, मोदी कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विक्रांत को सेवा में शामिल करेंगे. उसने कहा कि साथ ही प्रधानमंत्री ‘‘नये नौसैनिक ध्वज (निशान) का अनावरण करेंगे, जो औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ते हुए समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप होगा.

वडक्केकोट्टा, एसएन जंक्शन स्टेशनों और पनमकुट्टी पुल का काम 16 अक्टूबर, 2019 को शुरू किया गया था और यह कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रहा था. वडक्केकोट्टा 4.3 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र के साथ मेट्रो स्टेशनों में सबसे बड़ा है. अन्य मेट्रो स्टेशनों के विपरीत, स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों तरफ बड़े व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!