मन की बात में हुई दतिया की तारीफ, नरोत्तम मिश्रा ने PM को बताया प्रेरणा का स्रोत

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में दतिया जिले की तारीफ की थी, जिस पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी का आभार जताया है. गृहमंत्री ने कहा कि किसी वैश्विक व्यक्ति द्वारा जब किसी कार्य की प्रशंसा होती है तो इससे मन पुलकित होता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया है. गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि उनकी इस तरह की तारीफ से उन्हें काम करने का जज्बा मिलता है.

पीएम मोदी ने की दतिया जिले की तारीफ

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत माता का सिर गौरव से ऊंचा किया है. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात में दतिया जिले की तारीफ की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी अभियान को उत्सव का रूप किस तरह दिया जाता है, यह कोई मध्यप्रदेश के दतिया जिले से सीखे. बता दें कि दतिया जिले में मां पीतांबरा देवी की सिद्ध तारापीठ है, जहां देश और विदेश के कई लोग माई का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं. हाल ही में 4 मई को दतिया में मां पीतांबरा का प्रकाट्य उत्सव मनाया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे. खास बात यह है कि इस आयोजन की जिम्मेदारी खुद गृहमंत्री मिश्रा ने ली थी.

इस दौरान झारखंड में शिबू सोरेन सरकार पर मंडरा रहे खतरे के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि जो राज्य सरकार हैं, उन्हें अपने आप को संभाल कर रखना चाहिए. अगर वह सरकार चलाने में सक्षम नहीं होंगी तो बीजेपी अपनी दावेदारी करेगी. उसमें कोई बुराई वाली बात नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री के दतिया दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वे धर्म परायण व्यक्ति हैं और अक्सर दतिया आते रहते हैं. इसलिए उनके दतिया दौरे को किसी राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!