शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्‍स करीब 1250 अंक टूटा, TCS और विप्रो टॉप लूजर्स

हफ्ते के शुरुआती कारोबार दिन सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1250 अंक या 2.06% नीचे 57623.25 पर जबकि निफ्टी 361.50 अंक या 2.06% नीचे 17197.40 पर कारोबार कर रहा था।

टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और विप्रो में 1-5% की गिरावट देखने को मिली। लार्ज कैप, मिड कैप और स्‍मालकैप हर सेग्‍मेंट में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्‍स कमजोर हुए हैं। अन्‍य सेक्‍टर में भी बिकवाली है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 4 में बढ़त और 26 में गिरावट रही।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 4 में बढ़त और 26 में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। SGX Nifty में 2.19% तो निक्‍केई 225 में 2.86% कमजोरी नजर आ रही है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 1.06% गिरावट है तो हैंगसेंग में 1% गिरावट है; ताइवान वेटेड 2.58% और कोस्‍पी 2.21% कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.28% गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
स्‍टॉक फ्यूचर्स कमजोर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को डाउ जोन्स में 1008 अंकों य 3% से ज्‍यादा की गिरावट रही और 32,283.40 के स्‍तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 498 अंकों की कमजोरी रही और यह 12,141.71 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 141 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और 4,057.66 के लेवल पर बंद हुआ। यूएस फेड ने साफ संकेत दिए हें कि जब तक महंगाई 40 साल के हाई 9% से घटकर 2% पर नहीं आ जाती, तब तक रेट हाइक साइकिल का दौर जारी रह सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!