बांग्लादेश पीएम शेख हसीना अजमेर शरीफ आएंगी, सितंबर में कार्यक्रम प्रस्तावित

अजमेर. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का सितंबर माह के पहले सप्ताह में अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस यात्रा के मद्देनजर बांग्लादेश हाई कमीशन के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर पंहुचे हैं.

यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पंहुचकर उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए. बाद में अंजुमन कमेटी के दफ्तर में प्रतिनिधिमंडल ने कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा की. बाद में प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली. दरगाह परिसर में ही मौजूद दरगाह कमेटी के दफ्तर में अजमेर कलेक्टर अंशदीप और एसपी चुनाराम जाट से भी प्रस्तावित यात्रा को लेकर चर्चा की. सर्किट हाउस में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की है. बताया जा रहा है कि उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल जयपुर में भी अधिकारियों से वार्ता करेगा.

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कई बार अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह आ चुकी हैं. पीएम के पद पर रहते हुए वह तीसरी बार अजमेर आ रहीं हैं. इससे पहले 2010 और 2017 में वह अजमेर शरीफ की दरगाह पर आ चुकी हैं. 1975 से 1980 तक शेख हसीना दिल्ली रहा करती थीं. इस दौरान भी वह अजमेर दरगाह आती रहीं हैं. विपक्ष की नेता रहते हुए भी वह चार बार अजमेर आ चुकी हैं.

प्रधानमंत्री शेख हसीना के अजमेर दरगाह आने पर सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती और उनका परिवार उन्हें जियारत करवाता आया है. दरगाह के खादिम सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती ने बताया कि सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती में शेख हसीना की गहरी आस्था है. 1975 से वह कई मर्तबा अजमेर आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि यात्रा का कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह 8 सितंबर को आ सकती हैं.

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!