नोएडा सुपरटेक के अवैध ट्विन टॉवर को 28 अगस्त को गिराया जाएगा

नई दिल्ली। नोएडा  सुपरटेक के अवैध ट्विन टॉवर को 28 अगस्त को जब गिराया जाएगा तो उसके आसपास एक विशेष क्षेत्र में ड्रोन उड़ान की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने कहा कि इस विशेष क्षेत्र के बाहर ड्रोन का उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए भी पुलिस से पहले से अनुमति लेनी होगी। नोएडा के सेक्टर 93ए में दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार से ऊंचे करीब 100 मीटर के इन टॉवर को रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे जमींदोज किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आसपास की दो सोसायटियों एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के सभी निवासियों को बाहर रहना होगा। ट्विन टॉवर के आसपास एक विशेष क्षेत्र चिह्नित किया गया है जहां किसी व्यक्ति, वाहन या मवेशी को विध्वंस प्रक्रिया के दौरान नहीं रहने दिया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रामबदन सिंह ने  कहा, ट्विन टॉवर के सामने की तरफ एक सड़क और पार्क से लगा 450 मीटर का क्षेत्र भी इस विशेष क्षेत्र में शामिल होगा। टॉवर के दूसरी तरफ 250 मीटर तक विशेष क्षेत्र होगा।
आगे उन्होंने कहा, यह विशेष क्षेत्र ड्रोन के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र होगा। हालांकि, विशेष क्षेत्र के बाहर ड्रोन उड़ाये जा सकते हैं लेकिन इसके लिए स्थानीय पुलिस से पहले से अनुमति जरूरी होगी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं और दोनों टॉवर को गिराने के लिए करीब 3 हजार 700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 32 मंजिल तक बने इस ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम खत्म हो गया जिसके बाद अब विस्फोटकों को तार के जरिए जोड़ा जा रहा है। टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग के मुताबिक कुछ ही सेकंड में टावर  गिर जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!