महाकाल की थाली वाले विज्ञापन पर जोमैटो ने मांगी माफी

भोपाल । ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने एक विज्ञापन को लेकर माफी मांगी है। साथ ही कंपनी ने इस पर सफाई भी जारी की है। दरअसल, विज्ञापन में अभिनेता ऋतिक रोशन महाकाल थाली ऑर्डर करते हैं जिसे लेकर हिंदु जनजागृति मंच के लोगों ने जोमैटो के बायकॉट का आह्वान किया था। विज्ञापन में ऋतिक कहते हैं, थाली खाने का मन था महाकाल से मंगा लिया।
हिंदू जनजागृति मंच ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, महाकाल कोई नौकर नहीं है जो खाना डिलीवर करें, वह एक भगवान है जिनकी पूजा होती है। क्या जोमैटो किसी अन्य धर्म के भगवान का इसी तरह अपमान कर सकता है। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुयायी भगवान शिव को महाकाल भी कहते हैं। जोमैटो ने इस विवाद के बाद अपनी सफाई जारी की है। कंपनी ने कहा है कि विज्ञापन में महाकाल रेस्टोरेंट की थाली का जिक्र किया गया है न कि श्री महाकालेश्वर मंदिर का।
बकौल जोमैटो, यह विज्ञापन उनके भारत भर में जारी कैंपेन का हिस्सा है जिसमें वह स्थानीय तौर पर प्रसिद्ध फूड आउटलेट्स के सबसे अधिक चर्चित मैन्यू को प्रमोट कर रहे हैं। जोमैटो ने कहा, हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इस विज्ञापन को बंद कर दिया गया है। हमारी मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हम इसके लिए माफी मांगते हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
जोमैटो के खिलाफ बॉयकॉट की शुरुआत महाालेश्वर मंदिर के 2 पुजारियों द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद हुई थी। दोनों पुजारियों ने इस विज्ञापन को तुरंत हटाए जाने की मांग की थी। पुजारियों का कहना था कि उनका प्रसाद एक थाली में श्रृद्धालुओं को मुफ्त में दिया जाता है और यह कोई फूड डिलीवरी ऐप से ऑर्डर की जाने वाली थाली नहीं है। वे इस मामले को लेकर उज्जैन के डीसी आशीष सिंह के पास भी पहुंचे थे। इसके बाद से ही ट्विटर पर जोमैटौ के खिलाफ बॉयकॉट ट्रेंड शुरू हो गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!