Mission 2023 के लिए लोधी समाज का भाजपा को अल्टिमेटम, 65 सीटों पर नहीं खिलने देंगे कमल

भोपाल। प्रीतम लोधी ने बीजेपी से निष्कासन के बाद जिस तरह से खुद को टाइगर बताया, इस दहाड़ के पीछे का दम शायद लोधी वोट बैंक है. 2003 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती ने जिसे अपनी सबसे बड़ी ताकत मान लिया था. लोधी वोट बैंक का सियासी पॉवर कितना है उससे ज्यादा जरूरी है इस हकीकत को जान लेना कि प्रीतम लोधी उमा भारती नहीं हैं. प्रीतम लोधी का लोधी वोट बैंक की ताकत दिखा कर मध्यप्रदेश के कद्दावर लोधी नेताओं के नक्शेकदम पर चलना उनका सियासी स्टंट हो सकता है बेशक, पर सवाल ये है कि क्या ये तमाशे बीजेपी की सेहत पर कोई असर डाल पाएंगे. हांलाकि, अब तक बीजेपी का मजबूत वोटर रहा लोधी समाज दावा कर रहा है कि 65 विधानसभा सीटों पर 2023 के चुनाव में बीजेपी को हराने का अभियान चलाएगा.

लोधी वोट में है कितना दम : अब सवाल ये है कि जिस लोधी वोट बैंक की ताकत पूर्व सीएम उमा भारती से लेकर प्रीतम लोधी तक बीजेपी में दिखाते रहे हैं. उस वोट बैंक की ताकत कितनी है. लोधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष महेश नरवरिया के मुताबिक प्रदेश में करीब नौ प्रतिशत के करीब लोधी वोट बैंक है. करीब 65 विधानसभा हैं प्रदेश की जिसमें ज्यादातर बुंदेलखंड इलाके में हैं, जहां इस वोटर के वोट से जीत हार तय होती है. बुंदेलखंड के बाद ग्वालियर चंबल इलाके में ये समाज सियासत तय करने की स्थिति में है. लोकसभा सीटों की बात करें तो 29 में से 13 लोकसभा सीटों पर लोधी वोटर निर्णायक है, जिनमें बालाघाट,सागर, खजुराहो, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद प्रमुख हैं.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!